GST रेड में बिलासपुर के 3 बड़े कोल कारोबारी रडार पर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


अंकिता लोखंडे–विक्की जैन के परिवार से जुड़ी कंपनी ने ₹10 करोड़  सरेंडर  करने की ख़बर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के खिलाफ की गई, जिनके कुल 11 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई।

स्टेट GST कमिश्नर मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर से आई विशेष टीम ने कारोबारियों के कार्यालय, आवास, कोल प्लांट और वाशरी समेत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू होकर देर रात तक चली, जिसमें टीम ने लेन-देन, आय और टैक्स रिकॉर्ड की गहन जांच की।

जांच के दौरान महावीर कोल वाशरी ने लगभग 10 करोड़ रुपये की टैक्स राशि सरेंडर की है। वहीं, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के यहां जांच अभी भी जारी है और कार्रवाई शनिवार को भी चलने की संभावना है।

गौरतलब है कि महावीर कोल वाशरी का संबंध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के परिवार से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में कोल मिक्सिंग और अन्य प्रक्रियाओं में इनपुट टैक्स क्रेडिट की हेराफेरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स बचाने के लिए विभिन्न तरीकों से गड़बड़ियां की जा रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, टैक्स चोरी का यह मामला करोड़ों रुपये का हो सकता है। हालांकि, जांच के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बचते नजर आए।

बताया जा रहा है कि ये तीनों बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से स्टेट GST की डायरेक्ट निगरानी में थे। इनका कारोबार देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है। आय के अनुपात में टैक्स भुगतान कम पाए जाने के बाद रायपुर से विशेष टीम भेजकर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment