26 जनवरी गणतंत्र दिवस: नवभारत टाइम्स 24×7.in की ओर से प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश आज अपना 77वे गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास और गौरव के साथ मना रहा है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की मजबूती का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था।


इस पावन अवसर पर नवभारत टाइम्स 24×7.in की ओर से प्रदेश सहित देश के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।

गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को आत्मसात करने का संकल्प लेने का दिन है। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाएं।

नवभारत टाइम्स 24×7.in कामना करता है कि यह गणतंत्र दिवस प्रदेश और देश के लिए शांति, प्रगति, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

जय हिंद, जय भारत।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment