25 Years of BCCI: 25 साल में खजाने से तिजोरी तक! कैसे बना BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: कभी सीमित संसाधनों में क्रिकेट चलाने वाला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन चुका है। बीते 25 सालों में BCCI की कमाई ने ऐसा उछाल मारा कि आज इसकी नेटवर्थ 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। दुनिया का कोई भी क्रिकेट बोर्ड इसके आसपास तक नहीं पहुंच पाया है।

BCCI की इस आर्थिक ताकत का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वर्ल्ड क्रिकेट पर इसका दबदबा साफ दिखाई देता है।

IPL: जिसने BCCI को बना दिया करोड़ों का मालिक

BCCI के अमीर बनने की कहानी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। IPL के लॉन्च होते ही भारतीय क्रिकेट का पूरा इकोसिस्टम बदल गया।

  • IPL के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स

  • फ्रेंचाइजी फीस

  • स्पॉन्सरशिप डील

  • टिकट बिक्री

इन सभी ने मिलकर BCCI की कमाई को आसमान पर पहुंचा दिया। IPL आज सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कमाई की मशीन बन चुका है।

स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्टिंग से भी बरस रहा पैसा

IPL के अलावा BCCI को टीम इंडिया की

  • जर्सी स्पॉन्सरशिप

  • सीरीज ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • ICC से मिलने वाला हिस्सा

जैसे कई स्रोतों से मोटी रकम मिलती है। यही वजह है कि BCCI का खजाना हर साल और भरता जा रहा है।

2017-18 से अब तक 3.34 गुना बढ़ी कमाई

आंकड़े खुद BCCI की ताकत बयां करते हैं—

  • 2017-18: ₹2916.67 करोड़

  • 2018-19: ₹7181.61 करोड़

  • 2019-20: ₹4972.43 करोड़

  • 2020-21: ₹4735.14 करोड़

  • 2021-22: ₹7606.15 करोड़

  • 2022-23: ₹6558.80 करोड़

  • 2024-25: ₹10,054 करोड़ (₹3358 करोड़ का मुनाफा)

  • 2025-26: अब तक ₹8963 करोड़ की कमाई

सिर्फ 8 सालों में BCCI की आमदनी 3 गुना से ज्यादा बढ़ चुकी है।

आगे और बढ़ेगा BCCI का साम्राज्य?

क्रिकेट का फॉर्मेट बदल रहा है, फैंस का जुड़ाव बढ़ रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में आने वाले वर्षों में
BCCI की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों की मानें तो आने वाला दौर BCCI के लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है—जहां पैसा, पावर और प्रभाव तीनों चरम पर होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *