दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) एवं शुक्रवार 01 नवम्बर 2024 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209314
Total views : 8249466