May 14, 2025

Deepak Mittal

नवागांव सल्का समाधान शिविर में 49 आवेदनों का हुआ निराकरण, ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ

बिलासपुर, 14 मई। सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा जनपद के ग्राम नवागांव सल्का में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर सराहनीय पहल की गई। शिविर में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 49 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में प्रबल प्रताप सिंह जू देव की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधे लाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम नितिन तिवारी, सीईओ युवराज सिंहा समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, खाद्य एवं उद्योग, क्रेडा, उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए और योजनाओं की जानकारी दी। विभागों ने आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर समाधान की प्रक्रिया अपनाई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई, वहीं कई ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। स्टॉलों का अवलोकन जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया, जहां अधिकारियों ने विस्तार से योजनाओं की जानकारी साझा की। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशासन को जनता के निकट लाकर समस्याओं का त्वरित समाधान करना था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर शिविर को सफल बनाया।

Read More »
Deepak Mittal

मनरेगा घोटाला: बिना अनुमति 4.70 करोड़ रुपये जारी करने पर कार्यक्रम अधिकारी बर्खास्त

कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्यक्रम अधिकारी (PO) एम.आर. कर्मवीर को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, कर्मवीर ने जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ रहते हुए, तत्कालीन सीईओ भुवनेश्वर सिंह राज के डिजिटल सिग्नेचर (DSC) का दुरुपयोग करते हुए बिना अनुशंसा और वैधानिक प्रक्रिया के 4.70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी थी। यह राशि मजदूरी, सामग्री, वेतन और अन्य मदों में सीधे जारी की गई, जिसकी न तो कोई फाइल प्रक्रिया हुई, न ही जनपद सीईओ की जानकारी। सीईओ के तबादले के बाद भी जारी रहा DSC का दुरुपयोगजब भुवनेश्वर राज का स्थानांतरण हुआ और राधेश्याम मिर्झा ने नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला, तब भी पीओ कर्मवीर ने पूर्व सीईओ के डीएससी का दो माह तक उपयोग कर राशि जारी की। इसकी जानकारी मिलते ही वर्तमान सीईओ ने जांच के आदेश दिए। जांच में खुला बड़ा घोटालाजांच में यह सामने आया कि 12 सितंबर 2022 से 7 नवंबर 2022 के बीच कर्मवीर ने बिना किसी वैधानिक अनुमति निम्नानुसार राशि जारी की: मजदूरी मद: ₹4,20,49,571 सामग्री मद: ₹9,84,320 प्रशासनिक मद: ₹33,04,548 अर्द्धकुशल मजदूरी: ₹7,11,046 विशेष रूप से मजदूरी मद में 4.20 करोड़ रुपये की राशि बिना किसी प्रस्ताव के जारी की गई। जवाब संतोषजनक न होने पर सेवा समाप्तजांच के आधार पर कर्मवीर को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, परंतु दो अवसर मिलने के बाद भी उनका उत्तर असंतोषजनक पाया गया। अंततः छत्तीसगढ़ संविदा नियुक्ति नियम 2012 के अंतर्गत उन्हें एक माह का वेतन देकर बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश देती है कि अब किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता और पारदर्शिता में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More »
Deepak Mittal

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  1 मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन करने का अहम निर्णय लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण

Read More »
Deepak Mittal

पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम साहू को भारत को सौंपा, 20 दिन बाद अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते हुई वापसी

पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार साहू को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया। उन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान रेंजर्स ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ लिया था। बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10.30 बजे पूर्णम कुमार को अमृतसर जिले में अटारी

Read More »