केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर जेल से बाहर तो आए, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद पद्मनाभपुर थाने दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कैदियों पर इनाम घोषित किया है।
पद्मनाभपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पथर्रा गांव निवासी नाहुस भारती (36 साल) और हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में सजा काट रहे थे। दोनों हत्यारों ने न्यायालय से पैरोल पर बाहर आने की मांग की थी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8226805
Total views : 8271694