19 वर्षीय युवती का बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(स्वपना माधवानी) : छत्तीसगढ़ :  एक 19 वर्षीय युवती ने जिशान खान और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसे बंधक बनाकर तीन दिनों तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। पीड़िता, (संगीता), परिवर्तित नाम ने  आरोप लगाया कि 5 नवंबर को जिशान खान ने शादी का झांसा देकर दुर्गा मंदिर ले जाकर जबरन शादी की और इसके बाद उसे घर ले जाकर कैद कर लिया।

घटना का विवरण

पीड़िता का कहना है, “06 नवंबर को जिशान मुझे दुर्गा मंदिर ले गया और वहां जबरदस्ती शादी की। इसके बाद मुझे ढाचा इलाके में एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। वहां जिशान के एक दोस्त ने भी मुझसे गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसका विरोध किया और उसे चप्पल से मारा।”

इसके बाद, 7 नवंबर को जिशान ने उसे अपने घर ले जाकर एक अंधेरे बाथरूम के पास परदा लगाकर छुपा दिया। पीड़िता के अनुसार, जिशान और उसके पिता ने मिलकर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और शारीरिक शोषण किया। इन दिनों के दौरान उसे खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं दिया गया और जबरन नशीली चीजें खिलाई गईं, जिससे उसे चक्कर आते थे।

पीड़िता ने बताया कि उसे लगातार तीन दिनों तक घर के अंदर कैद रखा गया और किसी भी तरह के संचार साधनों से दूर रखा गया। 15 नवंबर को, जब घर में कोई नहीं था, उसने मौके का फायदा उठाया और घर में काम करने वाली बाई के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद, उसके परिवार ने उसे घर से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी अर्जुदा ने बताया, “पीड़िता के बयान के आधार पर हमने जिशान खान, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उनकी तलाश जारी है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *