भारतीय जनता पार्टी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में कुल 16 कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
इस संबंध में घोषणा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से की है।

घोषित कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो महामंत्री, छह जिला उपाध्यक्ष और छह जिला मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संगठन में विभिन्न दायित्व देकर सम्मानित किया गया है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198645
Total views : 8236209