आठ महीनों में 1548 लोग हुए शिकार, 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र :  बिलासपुर: जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले आठ महीनों में, 1548 लोगों से कुल 11 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपये से अधिक की ठगी की गई है। पुलिस ने इस दौरान 1 करोड़ 63 लाख 44 हजार 549 रुपये की राशि को होल्ड कराया है और अब इस राशि को पीड़ितों के खातों में वापस करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ मामले अभी भी न्यायालय में लंबित हैं, और उनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशि वापस की जाएगी।

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध
साइबर अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी को दर्ज किए गए मामलों के आंकड़ों से समझा जा सकता है। केवल आठ महीनों में, 1548 लोगों ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवाई है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन ठगों के चंगुल से अब तक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि को होल्ड कराया है।

पीड़ितों को मिल रहा है न्याय
बिलासपुर जिले में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या डेढ़ हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इन 1548 लोगों ने कुल 11 करोड़ 5 लाख 42 हजार 871 रुपये गंवाए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध खातों को चिन्हित कर उनमें जमा डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि को होल्ड कराया है। इस राशि को पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में अदालत की मंजूरी की आवश्यकता है, जिसके बाद ही राशि पीड़ितों के खातों में वापस की जाएगी।

ठगी में उपयोग किए गए 2 हजार से ज्यादा खाते
बिलासपुर पुलिस ने साइबर ठगी की शिकायतों की जांच करते हुए पाया कि ठगी के लिए 2,223 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था। इन खातों को ब्लॉक कर दिया गया है और इनमें जमा राशि को होल्ड कर दिया गया है।

डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि को किया गया होल्ड
पुलिस ने 2,223 बैंक खातों की जांच के दौरान कुल 1 करोड़ 63 लाख 44 हजार 549 रुपये की राशि को होल्ड करने में सफलता प्राप्त की है। इस राशि को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है और इसे जल्द ही पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया की जा रही है।


अब तक, पुलिस ने 2 लाख 69 हजार 93 रुपये की राशि उन पीड़ितों को लौटाई है जिनके खाते से ठगी कर यह राशि निकाली गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 8 लाख 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि को भी जल्द ही पीड़ितों के खातों में वापस किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment