छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चल रहे लगातार नक्सल ऑपरेशनों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सुरक्षा बलों की तगड़ी दबिश से भयभीत नक्सली अब आत्मसमर्पण की राह चुन रहे हैं।
बुधवार को नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय कुल 12 माओवादी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिए। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8212859
Total views : 8253873