कोरिया: शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना के तहत जिले के 110 श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन कृष्ण जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के लिए शनिवार को रवाना किया गया। यात्रियों को बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन से विदाई दी गई और उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।
तीर्थ यात्रा 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा के लिए यात्रा में 4 अनुरक्षक और 2 डॉक्टर की टीम साथ रहेगी। यात्रियों ने इस अवसर पर उत्साह और खुशी व्यक्त की और राज्य सरकार की तीर्थ दर्शन योजनाओं की सराहना की।
मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना में बुजुर्ग, दिव्यांग, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। यात्रा के समय जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और तीर्थ यात्रा में जा रहे यात्रियों के परिजन स्टेशन पर मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155727
Total views : 8176221