दंतेवाड़ा: जिले के बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। घटना आज तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जब अन्य छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख छात्र घबरा गए और तुरंत हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी। अधीक्षक ने तत्काल पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162419
Total views : 8186771