रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 45,850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे.
जिनमें से 43,722 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में कुल 15.19% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राएं 17.74% के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ आगे रहीं, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 12.80% रहा।
प्रथम श्रेणी में 820 परीक्षार्थी (1.87%), द्वितीय श्रेणी में 5,136 परीक्षार्थी (11.74%), और तृतीय श्रेणी में 686 परीक्षार्थी (1.57%) उत्तीर्ण हुए हैं।
कुछ परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण और जाँच के कारण रोके गए हैं। छात्र अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185207
Total views : 8218345