रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से प्रदेश में निवेश हेतु सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन , फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि सीएम साय 22 दिसंबर से दिल्ली प्रवास पर है। वे इसके बाद केंद्रीय मंत्रियो से भी मुलाकात कर सकते है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। क्योंकि कैबिनेट विस्तार होना है। जिसकी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी के साथ 2 नए मंत्री शामिल हो जायेंगे। फिर विभागों का बंटवारा नए सिरे से होगा।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8213789
Total views : 8255019