मोबाइल और रुपए लूटपाट करने वाले अपचारी बालक समेत 03 गिरफ्तार…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437 नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : कल दिनांक 15/07/2024 को थाना खरसिया में ग्राम कुकरीचोली में रहने वाले रोहित राठिया (उम्र 34 वर्ष) द्वारा नवरंगपुर चौक ग्राम गुरदा में चार लड़कों द्वारा मोबाइल और 6000 रूपये की लूटपाट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 15/07/2024 को अपने चचेरा भाई भोला राम राठिया के साथ मोटर सायकल से धान बीज व आधार कार्ड लेने मदनपुर खरसिया जा रहे थे।

दोपहर करीब 12/00 बजे नवरंगपुर चौक के पास एक स्कूटी व एक मोटर सायकल CD डिलक्स में 3-4 व्यक्ति खड़े थे।

वे लड़के मोटर सायकल के पास आये और भोला राम राठिया को मारपीट कर उसके मोबाईल रेडमी C 55 को लुट लिये जिसके बाद एक लड़का धारदार हथियार निकाल कर इसका मोबाईल को लूटने लगा और डरा धमका कर  हाथ से रेडमी सेकेण्ड हैण्ड मोबाईल  और पाकेट में रखे 6000/- रूपये को लुट कर मोटर सायकल, स्कूटी से भाग गये। थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 433/2024 धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम की पतासाजी में लिया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं स्टाफ द्वारा रिपोर्टकर्ता रोहित राठिया और उसके चचेरे भाई भोला राम राठिया से संदेहियों के संबंध में पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा संदेही हरिओम वर्मा निवासी हमलापारा खरसिया को हिरासत में लिया गया जिससे कड़ी पूछताछ करने पर अपने साथी मुकेश यादव और दो अन्य किशोर बालक के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया ।

आरोपी मुकेश यादव के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू, नकदी रकम ₹500, आरोपी हरिओम वर्मा से घटना से प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स और लूट रकम से ₹1000 तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं ₹1000 की जप्ती की गई है । आरोपियों का एक साथी फरार है ।

गिरफ्तार आरोपी – हरिओम वर्मा पिता कैलाश वर्मा, मुकेश यादव पिता ललित यादव दोनों निवासी हमालपारा चौकी खरसिया को जेएमएफसी खरसिया एवं विधि के साथ संघर्ष बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस  दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक रायगढ़ (ग्रामीण)  श्री रामगोपाल करियरे व एसडीओपी खरसिया के मार्गदशर्न में तत्काल आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक विशोष सिंह एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *