₹200000000000 का निवेश करने की तैयारी कर रहे गौतम अडानी! बिहार से जुड़ा है ये प्लान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Adani New Investment: भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अडानी है और अब गौतम अडानी का ग्रुप बिहार में बड़े विस्तार की तैयारी कर रहा है। इसमें सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने एनर्जी सेक्टर को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यह पावर प्लांट बिहार में लगाया जाएगा। इससे हजारों नौकरी मिलने की संभावना भी है। आइए इसके बारे में आपको बाकि की डिटेल्स भी देते हैं।

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक ने बताया प्लान

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अडानी ने बताया कि ग्रुप ने पहले ही बिहार में तीन प्रमुख क्षेत्रों यानी लॉजिस्टिक्स, गैस वितरण और कृषि-लॉजिस्टिक्स में लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है।अडानी ग्रुप ने घोषणा की है कि वह बिहार में एनर्जी सेक्टर में 20 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा। इसके तहत यह ग्रुप बिहार में एक सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का निर्माण करेगा।

नई नौकरियों के अवसर खुलेंगे

अडानी समूह ने बिहार में थर्मल पावर, स्मार्ट मीटर, सीमेंट, लॉजिस्टिक्स, गैस डिस्ट्रिबुशन और कृषि-लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के साथ-साथ कई निवेशों की घोषणा की है। शुक्रवार को 2024 बिहार बिजनेस कनेक्ट निवेशक शिखर सम्मेलन में अडानी एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक (कृषि, तेल और गैस) और निदेशक प्रणव अडानी ने ये घोषणाएं की हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अब इन क्षेत्रों में 2,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने जा रहे हैं। इस निवेश से न केवल हमारी वेयरहाउसिंग और हैंडलिंग कैपेसिटी बढ़ेगी और ईवी, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) क्षेत्र में हमारी उपस्थिति का विस्तार होगा, बल्कि इससे 27,000 अलावा नौकरी के अवसर भी पैदा होंगे।”

स्मार्ट मीटर्स पर भी रहेगा फोकस

उन्होंने ये भी कहा, “हम जिस दूसरे क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं, वह है स्मार्ट मीटर निर्माण। बिहार में पारंपरिक बिजली मीटरों से स्मार्ट मीटरों की ओर पलायन के कारण हम पांच शहरों – “सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर” में बिजली खपत की निगरानी को स्वचालित करने के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों के निर्माण और स्थापना पर 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और इससे इस प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कम से कम 4,000 स्थानीय नौकरियां पैदा होंगी।”

ये ग्रुप बिहार में गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, आईसीडी (अंतर्देशीय कंटेनर डिपो) और औद्योगिक वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में संभावित रूप से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। राज्य में सीमेंट संयंत्रों की क्षमता को कई चरणों में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से 10 मिलियन टन प्रति वर्ष तक बढ़ाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *