बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल साहब ने एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में उनको शपथ दिलाई। इस अवसर पर कोर्ट के समस्त न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।
.jpg)
उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 9 मई 2024 को उक्त के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है। शपथ ग्रहण कार्यकम में महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236867
Total views : 8284411