हवन कराने का झांसा देकर की 36 लाख की ठगी, आरोपी ने पीड़ित को ऐसे झांसे में लिया
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हवन कराने का झांसा देकर एक युवक ने 36 लाख रुपये की ठगी की है। ठग ने हवन के लिए बड़ी रकम हड़पी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठग आशीष त्रिपाठी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित की शिकायत के बाद बिलासपुर पुलिस ने यूपी के प्रयागराज से आशीष त्रिपाठी नामक ठग को गिरफ्तार किया। यह ठग हवन और पूजा के नाम पर लोगों से ठगी करता था।
प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी:
बिलासपुर पुलिस ने ठगी के इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरकंडा थाना और एसीसीयू की टीम गठित की। टीम प्रयागराज रवाना हुई, जहां लोकल पुलिस की मदद से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
ऑनलाइन हवन-पूजन का झांसा:
आरोपी ठग लोगों को घर में शांति, अच्छी नौकरी और स्वास्थ्य लाभ दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन हवन-पूजन कराने की बात कहता था और ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई की है।
ऐसे किया झांसे में:
सोनगंगा कॉलोनी सरकंडा निवासी एक महिला ने 10 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उसने गूगल के माध्यम से हनुमंत निकेतन डॉट कॉम साइट में जानकारी सर्च की। उसे 9519248866 से कॉल आया और हवन-पूजन के नाम पर 3350 रुपये आशीष त्रिपाठी के खाते में जमा करने को कहा गया।
किस्तों में की ठगी:
पीड़ित महिला ने 3350 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में हवन-पूजन एवं दान दक्षिणा, गौदान, विन्ध्यवाशिनी दान, मारन क्रिया दान, बंधक क्रिया दान, सुरक्षा कवच दान आदि के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 36,73,000 रुपये की ठगी की। इसके बाद भी वह और पैसों की मांग कर रहा था और न देने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की धमकी दे रहा था।
झांसे का तरीका:
एएसपी एसीसीयू बिलासपुर अनुज कुमार ने जानकारी दी कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सरकंडा थाना और एसीसीयू की टीम प्रयागराज रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि वह लोगों को घर पर शांति, अच्छी नौकरी और स्वास्थ्य लाभ दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन हवन-पूजा पाठ कराने का झांसा देता था और ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168442
Total views : 8196100