हजारों कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर, 30 जून तक करा सकेंगे राशन कार्ड का नवीनीकरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

हजारों कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर, 30 जून तक करा सकेंगे राशन कार्ड का नवीनीकरण

बिलासपुर जिले के 63,083 राशन कार्डधारकों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य शासन ने इन कार्डधारकों को अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने के लिए एक और अवसर दिया है। अब कार्डधारकों को 30 जून तक हर हाल में नवीनीकरण कराना होगा। साथ ही राशन कार्ड के नवीनीकरण के अलावा ई-केवायसी को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

 

वर्तमान में बिलासपुर जिले में राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु कुल 4,75,040 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कुल राशन कार्ड का 88.28 प्रतिशत है। इसके बावजूद, 63,083 राशन कार्डधारियों ने अभी तक नवीनीकरण हेतु आवेदन नहीं किया है।

 

शासन के निर्देशानुसार, वर्तमान में पूरे राज्य में राशन कार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही चल रही है। बचे हुए कार्डधारियों को मौका देते हुए शासन ने नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दिया है। प्रत्येक राशन कार्डधारक को नवीनीकरण हेतु आवेदन करना अनिवार्य है।

 

जनसुविधा के लिए शासन द्वारा खाद्य विभाग के मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। जो हितग्राही ऐप चलाने में असमर्थ हैं, वे अपने संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाकर नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, राशन कार्ड में अंकित परिवार के प्रत्येक सदस्य का ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य है।

यह भी जान लें कार्डधारक:

जिले में निवासरत प्रत्येक राशन कार्डधारक एवं सदस्य उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर अपनी ई-केवायसी की स्थिति जांच लें। यदि ई-केवायसी नहीं हुई हो, तो अपना आधार कार्ड उचित मूल्य दुकान के विक्रेता या संचालक को प्रस्तुत कर अनिवार्य

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *