स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह में सोक पीट, नाडेप टैंक निर्माण को लेकर किया गया प्रोत्साहित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान  6263448923

स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह में सोक पीट, नाडेप टैंक निर्माण को लेकर किया गया प्रोत्साहित

बीजापुर- 11 जून 2024- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में 5 से 12 जून तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में गांवों को जैविक कचरे के प्रबंधन और मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्टिंग पिट , नाडेप पिट स्थापित करने के लिए आमजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

  जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि भू-जल रिजार्च करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने में सोक पीट मदद करता है। वर्षा जल के प्रभावी प्रबंधन के लिये उपयुक्त स्थानों की पहचान कर सोक पीट का निर्माण के लिये ग्रामों में हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में व्यक्तिगत सोक पीट 2644 एवं वर्मी नाडेप 1804 सस्वीकृत किये गए हैं। 

  वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप टैंक से जैविक कचरे को पोषक तत्व के रूप में जैविक खाद बनाना एक स्थायी उपाय है। ग्राम पंचायतों के कचरे से कम्पोस्ट खाद, अपशिष्ट पदार्थों का पुनः उपयोग एवं गैर-बायोडिग्रेडबेल कचरे का रिसायकलिंग के लिये ग्राम पंचायतों में बताया जा रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *