महासमुंद नगर पालिका को मिला पूर्वी जोन भारत में प्रथम पुरुस्कार
नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग,सी एम ओ टामसन रात्रे व मिशन क्लीन सिटी की टीम ने किया पुरुस्कार ग्रहण
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया। राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में तृतीय स्थान मिला।
वही महासमुंद नगरपालिका को पूर्वी जोन भारत में स्वच्छता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रथम पुरुस्कार से प्राप्त हुआ।
ज्ञातव्य है की कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में महासमुंद नगर पालिका के मिशन क्लीन सिटी की टीम ने विशेष अभियान चला कर स्वच्छता के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है ।निरंतर सफाई अभियान और घर-घर कचरा उठाव की नियमित कार्यशैली से यह विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस अवसर मिशन क्लीन सिटी के जिला समन्यवक नीतू प्रधान , इंजिनियर दिलीप कश्यप व स्वच्छता सुपरवाइजर रमा महानंद मौजूद थे।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ,जनप्रतिनिधिगण और नगरवासियों ने नगर पालिका महासमूंद को बधाई दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191831
Total views : 8227391