सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहा है अभियान के तहत सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

दिनांक 08.05.2024 को प्रार्थी कोतरानी सतीश बाबू पिता सूर्य नारायण उम्र 52 वर्ष निवासी सेक्टर 3 काली मंदिर के पीछे प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के पिता की मृत्यु होने से उनके पैतृक गांव अब्दंकी जिला बापतला अंद्रप्रदेश गए थे दिनांक 05.05.24 को काम वाली बाई यशोदा देवी ने फोन कर बताया कि घर के दरवाजा कुंडी निकला हुआ दरवाजा खुला है दिनांक 07.05.2024 को घर आकर अलमारी व घर को चेक किया तो अलमारी में रखे कुछ सोने की इयर दो जोड़ी 4 ग्राम कमती ₹10000, चांदी का पायल एक जोड़ी ,चांदी का पूजा सामान, दो नग गिलास,दो पीस चम्मच ,चार पीस कटोरी,एक प्लेट, एक घंटी,तीन नग दिया, एक नग लोटा कुल वजन 200 ग्राम कीमती करीबन ₹15000, नगदी रकम लगभग ₹10000 रुपए,एक लैपटॉप एसर कंपनी का कीमती ₹10000,एक टैब पैनासोनिक कंपनी का कीमती ₹10000 ,एक नग घडी कीमती ₹1000,एक नग कैमरा सोनी कंपनी का कीमती ₹5000 एक नाग डीवीडी व स्पीकर फिलिप्स कंपनी का कीमती देश ₹2000, एक नग लड्डू गोपाल पीतल का की मूर्ति, गाय की मूर्ति ,एकनाथ तांबे का लोटा जिसमें सिक्का भरा कीमती₹1000 स्कूल बैग कीमती ₹500, ट्रॉली बैग कीमती ₹3000,कुल जुमला 67500 रुपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 457.380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतू घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया व थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को पड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने व आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर व चोरी गई माल मसरूका बरामद कर आरोपीगण को दिनांक 10.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *