अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
नई दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।
दरअसल, कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने अपने एक बयान में भारत देश के रहने वाले पूर्व क्षेत्र के लोग चीनी की तरह दिखते हैं और दक्षिण क्षेत्र के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं का बयान दिया है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर दिल्ली में भाजपा ने प्रेसवार्ता करते हुए आपत्तिजनक बयान बताते हुए इसकी निंदा की है।






Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168981
Total views : 8196836