मुंबई। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम इलाके से सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विजय दास बताया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हमलावर बार बार अपना नाम बदल रहा था।
गिरफ्तार शख्स बार-बार नाम बदल रहा था। अधिकारियों ने रविवार तड़के गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब उसका असली नाम क्या है, इसका जल्द खुलासा होगा।
यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धवले की टीम और कासरवडावली पुलिस ने ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक श्रमिक शिविर में संयुक्त अभियान चलाकर की। अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में डकैती के इरादे से घुसे एक चोर ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया था।
मुख्य आरोपी की पहचान विजय दास के रूप में हुई है, जो पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस उसे रिमांड के लिए आज को अदालत में पेश करेगी। हमलावर सतगुरु शरण बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान और उनका परिवार रहता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216399
Total views : 8258248