सेवा सहकारी समितियों में मिलेगा समय में मिलेगा खाद-बीज जिला स्तरीय दल का किया गया गठन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्गेश राठौर,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चाम्पा। जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक समय पर प्राप्त हो सके। इस उद्देश्य से जिला स्तर पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग, विपणन संघ, नोडल अधिकारी सहकारी समिति एवं समितियों के ब्रांच मैनेजरों के साथ जांच दल का गठित किया गया है, गठित दल प्रतिदिवस सेवा सहकारी समितियों में लक्ष्य अनुरूप बीज, उर्वरक का भण्डारण एवं वितरण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को समितियों का कार्यक्षेत्र आंबटन किया गया है। उपरोक्त आबंटित सेवा सहकारी समितियों में निगरानी दल प्रतिदिवस किसानों के लिए उर्वरक एवं बीज में कमी न हो जिसका निरीक्षण करेगे और किसानों को समय पर बीज एवं उर्वरक का वितरण का कार्य सम्पादन करेगें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर महोदय के द्वारा जिले के 101 सेवा सहकारी समितियों में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी किसानों को बीज एवं उर्वरक वितरण हेतु ड्यूटी लगाई गयी है। साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के द्वारा उर्वरक डीएपी की राज्य स्तर में कमी होने के कारण उर्वरक डीएपी के विकल्प में उर्वरक एनपीके उठाव हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *