सूर्य नमस्कार मे उत्साहपूर्वक सम्मलित हुये जनप्रतिनिधि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दमोह (बालाघाट), विकास खण्ड बिरसा के अन्तर्गत समस्त शासकीय शालाओ मे शासन के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक व छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मलित हुए !

उसी के तहत ग्राम पंचायत दमोह के अन्तर्गत एकीकृत शास. उच्च. मा. शा. दमोह मे आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम मे समस्त स्टाप के शिक्षक, शिकक्षिकाएं व छात्र छात्राओ सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य बिपत राठौर , उनके साथ आये स्थानीय प्रतिनिधि यादवजी, गणमान्य वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवी तेजलाल उकेजी , म. प्र. शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष एच. के. नेवारेजी, ब्लाक अध्यक्ष एस. आर. उकेजी एवं संस्था के प्राचार्य के. एस. छेदाम सम्मलित होकर आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम के निर्देशानुसार सूर्यनमस्कार एव योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र मे श्रध्दा सुमन अर्पित कर उनके संदेशो को जीवन मे आचरण कर देश को शसक्त व मजबूत बनाने का आव्हान किया गया! कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन प्राचार्य छेदाम जी एवं मंच संचालन चरण बघेल सर द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *