सूने मकान से सोने एवं चांदी के जेवर चोरी करने वाले शातिर नकबजन मोह, युसुफ उर्फ सोनू एवं मोह, उसबा गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,,,चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.03.2024 को प्रार्थिया दामिनी साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह दिनांक 23.03.2024 को अपने किराये के मकान में ताला लगाकर उज्जैन गई थी। दिनांक 28.03.2024 को सुबह करीबन 09.00 बजे वापस आई तो देखी कि बालकनी के रेलिंग पर साड़ी बंधी हुई थी, जिस पर तुरन्त ताला खोलकर अंदर गई तो हाल की स्लाईडर वाली खिड़की खुली हुई थी बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, लॉकर में रखे चांदी के तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया एवं सोने का एक जोड़ी टाप्स, नगदी रकम 10,000/- रूपये कुल जुमला 70,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 282/2024 धारा 457,380,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थीया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मोह. युसुफ उर्फ सोनू एवं मोह. उसबा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनई 5622 एवं कार क्रमांक सीजी 04 एच 5901 में चोरी के घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती करीबन 4,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियांे के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. मोह. युसुफ उर्फ सोनू पिता मोह. सिद्धीकी उम्र 30 पता अली मिया चौक, अली नगर रायबरेली, थाना कोतवाली जिला रायबरेली उ.प्र.। हाल पता होटल तायबा, राज टाकिज के पीछे, थाना गोलबाजार रायपुर।

02. मोह. उसबा पिता मोह. इरफान कुरैशी उम्र 25 साल पता बैजनाथपारा मदरसा रोड, थाना कोतवाली रायपुर।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *