सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार करने वाला चोर गिरोह पकड़ाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कवर्धा। चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दापाश कबीरधाम पुलिस ने किया है. चोरों ने सूने मकान से सोने और चांदी जेवरात समेत लाखों की नगदी पार कर दी थी. चोरों ने चोरी के पैसे से 2 कार और दोपहिया वाहन खरीदा था. पुलिस ने चोरों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, नगदी 6 लाख रुपए समेत दो स्विफ्ट कार, दो स्कूटी और एक led tv जब्त किया है. सभी चोर कवर्धा के रहने वाले हैं. इनको पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

दरअसल एक साल पहले सूने मकान में 22 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगदी 7 लाख 45 हजार रुपये की चोरी की शिकायत ठेकेदार लक्की चन्द्रवंशी ने की थी. पुलिस एक साल से चोरों की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. आखिरकार पुलिस को चोरो को पकड़ने में कामयाबी मिली है. अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने कहा कि बहुत जल्दी फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा. पूरा मामला शहर के पुराना कचहरी पारा अंतर्गत सिटी कोतवाली का है.
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment