सीएम साय आज भी ओडिशा में करेंगे प्रचार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होना था जो सम्पन्न हो गया है. अब देश के अलग अलग राज्यों में मतदान बाकि रह गया है, जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री साय ओडिशा में करेंगे प्रचार:

इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भी ओडिशा में प्रचार करेंगे.  मुख्यमंत्री आज ओडिशा में दो सभाओं को संबोधित करेंगे. नुआपाड़ा और कालाहांडी जिले में सभाएं आयोजित की गई है. सीएम साय ओडिशा के लिए रायपुर से 10.30 बजे  रवाना होंगे और फिर ओडिशा में दोनों सभाओं के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौटेंगे.

भूपेश बघेल का रायबरेली दौरा:

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली में मोर्चा संभाला है, जहां आज दर्जनभर से अधिक नुक्कड़ सभाओं में शामिल होंगे. रायबरेली के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे. आपको बता दें कि रायबरेली से राहुल गांधी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं. तो वहीं भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *