साईं धाम घरघोड़ा मे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान भजन संध्या के साथ रहा भंडारे का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अम्बिका सोनवानी‌‌‌,घरघोड़ा

साईं धाम घरघोड़ा मे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान भजन संध्या के साथ रहा भंडारे का आयोजन

घरघोड़ा – घरघोड़ा के हृदय स्थल में अवस्थित साईं धाम मन्दिर में परिसर में गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान एवं पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तगणों द्वारा दीपदान किया गया । साईं धाम परिवार द्वारा संध्या भजन जे रंगारंग आयोजन में भक्त घण्टो सराबोर रहे । संगीतमय भजनों के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाने सैकड़ो की संख्या में भक्त साईं धाम पहुंचे थे । इस अवसर पर फल,खिचड़ी,मिठाई प्रसाद के भंडारे का आयोजन भी रखा गया था जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीष प्राप्त किया ।
वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक साईं धाम घरघोड़ा
अपने पिता के आदेश एवं स्वप्न को धरातल पर वसुधैव कुटुम्बकम के प्रतीक के रूप में स्थापित करने वाले साईं धाम मन्दिर के संस्थापक डॉ दिलीप गुप्ता ने इस अवसर पर अनौपचारिक वार्ता में बताया कि सर्व धर्म समभाव एवं विश्व शांति की प्रार्थना के साथ साईं मन्दिर की स्थापना की गई एवं यह प्रार्थना निरन्तर अनवरत चलती आ रही है ।लोगो के व्यस्त जीवन मे शांति एवं आध्यात्म अनुभव के लिए साई के दर पर सैकड़ो श्रद्धालु प्रतिदिन पधारते हैं साईं का आशीर्वाद सब पर सदा बना रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *