सांस्कृतिक स्पर्धा में एसईसीआर के कलाकारों का शानदार प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर।  मेट्रो रेलवे कोलकाता में आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत)में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न संगीत विधाओं के विभिन्न शैलियों को बनाए रखने एवं संगीत की विधाओं गायन एवं वादन को सहेज कर रखने वाले कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाती है ।जिसमे रेलवे के कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों में इन विधाओं में महारत हासिल कर चुके लोगों को सामने लाने का कार्य भी इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा करती है ।
इसी तारतम्य में अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) 2024 का आयोजन मेट्रो रेलवे कोलकाता में दिनांक 17.12.2024 एवं 18.12.2024 को किया गया जिसमें भारतीय रेलवे के 18 जोन से आए विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रदर्शन किया जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन कलाकारों ने इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उमेश कुमार, कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर के नेतृत्व में तीन प्रतियोगियों ने निम्नलिखित चार विधाओं में भाग लिया था।

अंकिता फाटक, वरिष्ठ लिपिक, सुगम संगीत/ (एकल),  देवेंद्र कुमार श्रीवास, वरिष्ठ लिपिक, शास्त्रीय वादन (एकल),  पंकज बी. जाधव, कार्यालय अधीक्षक, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी नागपुर, शास्त्रीय गायन (एकल) एवं  सुगम वादन (एकल) में भाग लिया । इस प्रतियोगिता में  देवेंद्र कुमार श्रीवास, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा शास्त्रीय वादन विधा के अंतर्गत  एकल तबला वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  को गौरवान्वित किया ।

अतः उनकी इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय नीनू इटियेरा तथा  प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं सांस्कृतिक संघ की अध्यक्ष  डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएँ दी गई ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *