समर कैंप से निखरेगी स्कूली विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा, शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी ने किया समर कैंप का अवलोकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

समर कैंप से निखरेगी स्कूली विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा, शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी ने किया समर कैंप का अवलोकन

 

सूर्या गुप्ता नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख

 

कवर्धा, जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम श्री एवं स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी स्कूलों के छात्र/ छात्राओं को रचनात्मक समर कैंप करने निर्देशित किया गया है। दुर्ग संभाग के संभागीय अधिकारी संयुक्त संचालक दुर्ग की ओर से सहायक संचालक रचना श्रीवास्तव के द्वारा सबसे पहले शासकीय पूर्व माध्य शाला बिरकोना , शासकीय प्राथ जूनवानी स्कूल में संचालित ग्रीष्म कालीन समर कैंप का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान बच्चों द्वारा पेपर कटिंग कर अनेक प्रकार के सजावटी फूल और मिट्टी से शिवलिंग बनाया गया जिसे सहायक संचालक द्वारा सराहा गया। इसके बाद पूर्व माध्य शाला कैलाशनगर का निरीक्षण किया गया यहां समर कैंप से बच्चों के द्वारा मेहंदी चित्रकला के अलावा ड्राइंग पेपर से छाता बनाया गया था जिसे देखकर सहायक संचालक द्वारा खुशी जाहिर की। अंतिम निरीक्षण पी एम स्कूल शंकर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 42 बच्चों उपस्थित थे। सभी बच्चों को शिक्षको द्वारा बच्चों को बहुत से विधा पर रचनात्मक कला जैसे चित्रकला, मेहंद, मूर्तिकला, संगीत, वादन, गायन, लेखन, सिखाया जा रहा है। बच्चे अपने कला का अच्छे से प्रदर्शन किए रचना श्रीवास्तव सहायक संचालक ने बच्चों की समग्र विकास के लिए पढ़ाई साथ-साथ अन्य गतिविधि ,रचनात्मक कला पर भी विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संजयकुमार जायसवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा ने समर कैंप में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के लिए कहा जिससे समर कैंप में सिखाए जा रहे गतिविधियों को सभी बच्चों को लाभ मिल सके ।
इसके अलावा जिले के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर कवर्धा, सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा, पंडरिया विकासखंड के ग्राम जंगलपुर, कवर्धा विकासखंड के ग्राम पथर्रा और बोड़ला विकासखंड के ग्राम तरेगांव जंगल के एकलव्य आदिवासी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा भी पिछले दिनों ग्रीष्म कालीन समर कैंप का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा पीएम शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलवा में संचालित पीएम प्राथमिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों को कराई जा रही समर कैंप और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली है उल्लेखनीय है कि इस समर केम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा, हुनर एवं कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। जिले में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को देखते हुए 15 मई से 24 मई तक समर कैंप का आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया है। समर कैम्प में मेहंदी, खेल-कूद, सिंगिंग, डांसिंग, चित्रकला, रंगोली, योगा, निबंध, कहानी, लेखन, कबाड़ से जुगाड़, ज्ञान विज्ञान सहित अन्य कई विधा सिखाई जा रही है,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *