रायपुर: गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं तेजी से घट रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर के सद्दू स्थित राजधानी विहार के पास दुकानों में भीषण आग लग गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग से 3 गुमठीनुमा दुकानें जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आगजनी में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अभी मालूम नहीं हुआ है। यह घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।






Author: Deepak Mittal









Total Users : 8222357
Total views : 8265886