श्री रामलला दर्शन योजना नारायणपुर जिले के 12 श्रद्धालु अयोध्या धाम हेतु रवाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

श्री रामलला दर्शन योजना नारायणपुर जिले के 12 श्रद्धालु अयोध्या धाम हेतु रवाना

कलेक्टर ने किया हरी झंडी दिखा कर रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इसी तारम्य में आज जिला नारायणपुर के 12 रामभक्तों को कलेक्टर बिपिन मांझी ने सायं 5 बजे हरी झण्डी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। ये श्रद्धालू कार से नारायणपुर से दुर्ग फिर दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। कलेक्टर ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।

        उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

     इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, सुदीप झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *