शिशु मंदिर में बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में रामलला के एक वर्ष प्राण-प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर प्रभात फेरी निकाली गयी। राम, लक्ष्मण, सीता, और हनुमान जी की वेशभूषा में भैया-बहनो को सजाकर उनका आरती और तिलक लगाकर वाद्य यंत्रो के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी में आचार्य-दीदी और भैय्या-बहनो द्वारा राम का गीत भजन, हनुमान भजन आदि गाते हुए शास्त्री नगर से होते हुआ बस स्टैंड, हरदेव लाल मंदिर, नेताजी चैक, नकटी तालाब होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर पंहुचा।

शिशु मंदिर पहुंचने पर डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू और सदस्य कमल नारायण देवांगन ने राम, जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी का आरती कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् राम जी की आरती हनुमान चालीसा किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्य नरेन्द्र लोधी भी मौजूद रहे। अंत में भैया-बहनो को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्ण होने पर मिष्ठान वितरण किया गया।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *