शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन की हुई शादी! पिंक जोड़े में बनीं खूबसूरत दुल्हन,हल्दी से लेकर वेडिंग की तस्वीरों ने मचाया तहलका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप की खबरों के चलते चर्चा में हैं। चर्चा के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने का फैसला किया। कुछ महीने पहले कुशाल टंडन ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की।अब इन सबके बीच कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिससे पता चलता है कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

जी हां,इंटरनेट Shivangi Joshi और कुशाल टंडन की शादी की तस्वीरों से भरा पड़ा है और उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या सचमुच दोनों ने शादी कर ली है। उनके डेटिंग को लेकर लगातार चर्चा होती रही है लेकिन कोई नहीं जानता था कि वे इतनी जल्दी शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे।

फोटोज में, दोनों को शादी के जश्न में देखा गया, जहां शिवांगी एक सीक्विन गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं कुशाल ने आइवरी शेरवानी पहनी हुई थी।

एक में शिवांगी के हाथ में मेहंदी लगी हुई थी जबकि कुशाल उनके साथ पोज दे रहे थे। दूसरे में दोनों अपने हल्दी के लिए मैचिंग पीले रंग के आउटफिट में एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे थे।

जहां उनके फैंस उन्हें एक साथ देखकर एक्साइटेड थे, वहीं हम उन्हें फोटोज के पीछे की सच्चाई बताने जा रहे हैं। दरअसल एक फैन पेज ने ये तस्वीरें एडिट और एआई-जेनरेट की हैं। शेयर करने के तुरंत बाद तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों को लगा कि शिवांगी और कुशाल ने शादी कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि, फैंस को पूरी उम्मीद है कि वे शादी कर लें और ये तस्वीरें हकीकत बन जाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *