शिक्षा में अव्यवस्था मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शिक्षा में अव्यवस्था मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन…

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

मुंगेली- जिले में, एकल शिक्षक को बढ़ाने, अतिथि शिक्षक नियुक्त करने, शिक्षक विहिन विद्यालय में शिक्षक नियुक्त करने, अतिशेष शिक्षक शालाओं पर कार्यवाही करने, बालको एवं पालक की शासकीय विद्यालय छोड़ अशासकीय विद्यालय (प्राईवेट स्कूल) में रूचि लेना जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यवाही करने समाजवादी पार्टी मुंगेली जिला अध्यक्ष मिलऊ यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा की उपरोक्त विषयांतर्गत् आपका ध्यान आकर्षण करना चाहता हूँ, पिछले कई वर्षों से जिला मुंगेली में, शिक्षा एवं शिक्षा विभाग की स्थिति बहुत खराब चल रही है। यहां शिक्षक की कमी बहुत ही ज्यादा है। एक शिक्षक के भरोसे सैकड़ो बच्चो का भविष्य बंधा हुआ है। एकल शिक्षक में पढ़ाई कमजोर होने के कारण बच्चो एवं उनके माता पिता अशासकीय विद्यालय (प्राईवेट स्कूल) में अपने बच्चों को भर्ती करा रहे है। एक ही शिक्षक होने के कारण अगर शिक्षक को विभागीय कार्य में जाना पड़ता है, या निजि जरूरी काम में जाना पड़ेगा तो स्कूल बंद होगा या बच्चों के भरोसे शाम तक खुलता है। एक ही शिक्षक होने के कारण बच्चों में डर नही रहता, क्योंकि एक क्लास में ही शिक्षक पढ़ायेगा, अन्य क्लास तो सुना ही रहेगा। जिस कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए कौन बोलेगा? इसी अव्यवस्था को लेकर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था किया गया था। ताकि बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार मिले और एकल शिक्षक की कमी दूर हो। उसको भी जिले में बंद कर दिया गया। जिस पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। जिससे एकल शिक्षक की कमी दूर होगी। जिले के कुछ शालाओं में अतिशेष शिक्षक भी बने हुए है। जो शिक्षा विभाग एवं शिक्षक की मनमौजी को साफ दर्शाता है। वहा शिक्षक अपने सहोलियत एवं निजि स्वार्थ के कारण अपनी नियुक्ति कुछ विद्यालय में किए हुए है। जिला में शिक्षा विभाग की गजब विडंबना है। यहा तो 4 ऐसे विद्यालय है जो शिक्षा विहिन हैं। वंहा शिक्षक की नियुक्ति के बारे में कौन बोलेगा, कौन कहेगा? वंहा पढ़ रहे बच्चों एवं उनके माता पिता किस शिक्षक से प्रश्न-उत्तर या अपने पढ़ाई के भविष्य के बारे में पुछे? इस गंभीर विषय पर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग आख मूंदकर क्यों बैठा है, यह वही लोग जाने, जिस विद्यालय में शिक्षक नही है वहा तत्काल शिक्षक नियुक्त करने की आदेश हो, और अभी तक शिक्षक विहिन विद्यालय रखने के कारण पर जांच व कार्यवाही हों, ऐसे ही विषयों को देखते हुए बालको एवं उनके परिजन लगातार शासकीय विद्यालय की ओर मुख मोड़ रहे है। और अपने बच्चों को अशासकीय विद्यालय (प्राईवेट स्कूल) में भर्ती करा रहे है। जो शिक्षा विभाग के लिए खुली चुनौती है। इस प्रकार के अव्यवस्था को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी जिला-मुंगेली अपना जनहित में आवेदन प्रस्तुत कर रहे है। जिसे जल्द से जल्द ठीक करने की निवेदन करते है। अन्यथा हमारी जनहित की मांगे पूरी नही होने की स्थिति में आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *