शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन -शैलेंद्र सिंह एवं अतुल सिंह बने एस एम डी सी के अध्यक्ष
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी सम्रग शिक्षा जिला दंतेवाड़ा के पत्र क्रमांक 261/सम्रग शिक्षा /एसएमडीसी /2024-25 दिनांक 8 जुलाई ने समस्त प्राचार्य शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल जिला दंतेवाड़ा को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन के संबंध में पत्र जारी किया है । उपरोक्त पत्र अनुसार दंतेवाड़ा जिले में संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन का उल्लेख किया गया हैं ।संदर्भित पत्र के माध्यम से हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एस एम डी सी हेतु अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की अनुसंशा की गई हैं । जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा के द्वारा जारी पत्र अनुसार दंतेवाड़ा के कुआकोंडा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोडेनार क्रमांक 02 में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को एवं दंतेवाड़ा के कुआकोंडा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल किरंदुल के लिए एस एम डी सी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं ।इस संबंध में चर्चा करते हुए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोडेनार क्रमांक 02 के मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पहली प्राथमिकता स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की उच्च शिक्षा एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता होगी । साथ ही स्कूल भवन में जरूरत के हिसाब से मरम्मत एवं अगर स्कूल में स्टाफ की कमी है तो स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास किया जावेगा ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168490
Total views : 8196168