शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शारदा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पहले दिन 1,25,811 श्रद्धालुओं ने किए माँ शारदा के दर्शन, पुणे से मंगाए गए फूलों से सजा गर्भगृह

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था में 650 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मैहर, 11 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शारदा देवी धाम, मैहर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। रविवार को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कुल 1,25,811 श्रद्धालुओं ने माँ शारदा के दर्शन किए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए, जिनकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।

पैदल मार्ग से पहुंचे 1.17 लाख से अधिक श्रद्धालु

नवरात्रि के पहले दिन अधिकांश श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग से मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पैदल मार्ग से 1,17,625, वैन मार्ग से 1,686 और रोपवे के माध्यम से 6,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस तरह दिनभर में कुल 1,25,811 श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में हाजिरी लगाई।

पुणे से मंगाए गए फूलों से सजा माँ का गर्भगृह

नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शारदा के गर्भगृह को पुणे से मंगाए गए विशेष फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूलों से किए गए दिव्य श्रृंगार ने मंदिर की सुंदरता को और बढ़ा दिया। माता के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 650 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा सकें।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु माँ शारदा के लाइव दर्शन कर सकते हैं।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कर रहे व्यवस्थाओं की निगरानी

मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *