शाकाहार को बढ़ावा देने मरार पटेल समाज की भूमिका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शाकाहार को बढ़ावा देने मरार पटेल समाज की भूमिका

शाकंभरी जयंती में बेटा पढ़ाओ, समाज बचाओ का दिया संदेश

आरंग। ग्राम भेलवाडीह में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मां शाकंभरी जयंती मनाया गया । जिसमें भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम में भ्रमण , हवन पूजन पश्चात प्रसाद स्वरूप सब्जी वितरण कर शाकाहार का संदेश दिया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू, अध्यक्षता ईश्वर पटेल जिलाध्यक्ष विशेष अतिथि मधुसूदन पटेल, प्रमुख सलाहकार मधुसूदन पटेल, सचिव धर्मेन्द्र पटेल ,सरपंच प्रतिनिधि सहदेव कोसरिया रहे। इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा मरार समाज एक मेहनतकश समाज है और अपने मेहनत के दम पर समाज आगे बढ़ रहा है। साथ ही सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ उन्नत कृषि तथा शाकाहार को बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहे हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष ईश्वर ने कहा कि आज समाज के युवा वर्ग दिशाहीन होते जा रहे हैं। जो समाज के लिए चिंतन का विषय है। एक ओर जहां समाज में बेटियां स्नातक स्नातकोत्तर करके आगे बढ़ रही है।पर लडके पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं । जिसके चलते शादी विवाह में दिक्कतें आना शुरू हो गया है।शिक्षित युवतियों के लिए योग्य वर नहीं मिल रहा हैं।जो सभी समाज में एक गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है ।आगे उन्होंने समाज के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि अब हमें बेटा पढ़ाओ, समाज बचाव के नारा लगाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, खेदुराम यादव, केजू राम यादव, छबि राम यादव, रिखी राम यादव, टीकाराम साहू, महेंद्र पटेल उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *