दुर्गेश राठौर नवभारत टाईम्स ब्युरो प्रमुख जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने 60000 मतों के अंतर से कांग्रेस के कद्दावर नेता शिव डहरिया को पराजित किया। लोकसभा की इस शानदार विजय में जांजगीर चांपा विधानसभा का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांजगीर चांपा के पूर्व विधायक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेहतर प्रबंधन नेतृत्व में जांजगीर चांपा के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना विशिष्ट योगदान दिया।
जांजगीर चांपा विधानसभा के भाजपा के संयोजक अरुण झाझडिया के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर नैला चांपा मंडल व ग्रामीण इलाकों में भाजपा को 27000 की बढ़त मिली।पिसौद के बूथ क्रम 142 में भाजपा को 509 वोट की बढ़त रही। जांजगीर नैला के बूथ न 88 में 517 वोटों की बढ़त भाजपा को मिला इसके प्रभारी नारायण देवांगन थे। बूथ न 82 में 453 वोट से भाजपा आगे रही इसके प्रभारी अरुण झाझडिया थे।
चांपा मंडल बूथ न 38 में 525 से भाजपा प्रत्याशी आगे रहीं। जांजगीर चांपा विधानसभा का बेहतर बूथ प्रबंधन से शानदार सफलता मिला। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के लगभग 60000 वोटों से विजय श्री प्राप्त करने पर जांजगीर नैला मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी अमित यादव अजीत गढ़वाल चांपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास पुरुषोत्तम शर्मा जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी भुवनेश्वर साहू अजय राठौर राजू कश्यप दिनेश राठौर परमेश्वर राठौर खमहन तिवारी विवेक गोपाल मुकेश जायसवाल दिनेश राठौर कोमल सिंह बद्री केशरवानी नंदनी राजवाड़े धर्मेंद्र शर्मा नवीन राठौर धर्मेंद्र राणा नारायण देवांगन मोहन यादव महावीर सोनी शैलेंद्र पांडे महादेव साहू निरंजन कोसले राजाराम सिहानी प्रेमशंकर थवाईत मीरा पटकी मालती देवी संगीता पांडेय संतोषी दूबे प्रेमलता कौशिक अनीता कहरा ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192749
Total views : 8228694