विकासखंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता कार्यशाला का आयोजन किसड़ी में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विकासखंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता अंतर्गत शिक्षक, पालक, सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद, अध्यक्षता नम्रता चौबे एसडीएम (IAS) सरायपाली उपस्थित रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती,भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि श्याम तांडी जिला पंचायत सदस्य, कुमारी भास्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष, धर्मेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, बिहारीलाल रात्रे सरपंच ग्राम पंचायत किसड़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित हालदार उपस्थित थे।

स्वागत उद्बोधन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी ने विकासखंड में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि विकासखंड में 288 प्राथमिक शाला,102 उच्च प्राथ शाला, 20 हाईस्कूल और 36 हायर सेकंडरी शासकीय/अशासकीय शालाएं संचालित हो रहीं हैं। जिसमें नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 13505 प्राथमिक, 8863 उच्च प्राथमिक, 5057 हाईस्कूल, 5667 हायर सेकंडरी है।

विभागीय प्रतिवेदन वाचन विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल ने शिक्षक, पालक और बालक को जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की महत्ता का उद्घाटन करते हुए कहा कि एन ई पी 2020, बालवाड़ी, पीएमश्री विद्यालय, विद्यांजली योजना, वीरगाथा कार्यक्रम, जादुई पिटारा, अपार आईडी, सुरक्षित शनिवार, प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना (न्योता भोज), उल्लास कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रस्तुत किया। स्मार्ट माता के रूप में शास्त्री नगर सरायपाली से शुक्ला दास ने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए स्मार्ट माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ठ पालक के रूप में प्रमोद भोई, किसड़ी ने अपना विचार प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में शास उच्च प्राथमिक किसडी, शास प्राथमिक शाला मुंधा और शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल किसड़ी के बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

दिव्या एण्ड ग्रुप हायर सेकंडरी स्कूल किसड़ी ने सरस्वती वंदना, प्रियांशी आर्य और बालकृष्ण आर्य इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने राजकीय गीत प्रस्तुत किया, स्वागत गीत दीपिका एण्ड ग्रुप किसडी, संबलपुरी गीत उच्च प्राथमिक शाला किसडी, झांसी की रानी की वीरगाथा शास प्राथ शाला मुंधा, तनुजा एण्ड ग्रुप ने ओड़िया डांस, ज्योत्स्ना एण्ड ग्रुप ने इंडिया वाले की प्रस्तुति ने अतिथियों की तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में अतिथियों में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भाजपा के पदाधिकारी गण में विपिन उबोवेजा, विजय प्रधान, सौमित्री साहू, बीरेंद्र साहू, राजकुमार पटेल, राजकुमार भोई, पंकज साहू, नरेश तिवारी, शंकर मेहेर, सुरेश नाग, मंत्री प्रधान, नमिता साहू, प्रमोद भोई, रंजनी साहू, उषा प्रधान, चंद्रहास मटारी रसोइया संघ अध्यक्ष, प्राचार्य गण उमेश सामंत रॉय, अशोक साहू, युधिष्ठिर भोई, खीरसागर पटेल, सुशील सेठ, नारायण भोई, डोमलाल पारेश्वर, नरेश तिवारी की सक्रिय सहभागिता रही।

उद्बोधन की कड़ी में सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने कहा छोटे बच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं, जिन्हें जिस रूप में ढालना चाहें वह उसी रूप में ढल जाते हैं। बच्चों में देश प्रेम की भावना जगाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेटी हो या बेटा आज एक समान हो गई हैं। बेटियां आज कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान को जागृत करने में मोदी जी की माहिती भूमिका है। आज समाज में महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारी देकर उनका मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि श्याम तांडी जिला पंचायत सदस्य ने युवा वर्ग को आह्वान करते हुए आज के युव कल के नागरिक हैं कहा, मंत्री प्रधान वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा ने नव वर्ष की बधाई देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए कहा। सौमित्री साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए कहा।

विकासखंड में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें सुरक्षित शनिवार के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक नोडल शैलेन्द्र कुमार नायक (व्याख्याता, केना), संकुल स्तरीय नवोदय कोचिंग हेतु ऋषि प्रधान, सौ प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र गिरधारी पटेल लिमगांव, सौ प्रतिशत अपार आईडी कैलाश चंद्र पटेल, उत्कृष्ठ बालवाड़ी हेतु शीला विश्वास मुंधा, प्रिंट रिच हेतु निर्मल मेहेर, टॉय पैडागाजी हेतु अंजू पटेल कसडोल, एफ एल एन हेतु पी एन दास, किचन गार्डन हेतु नवीन मिश्रा, नवोदय विद्यालय चयन हेतु सुदेशिनी भोई और शनिराम सिदार, अंगना म शिक्षा निरुपमा देवता, स्काउटिंग हेतु हेमंत चौधरी, इंस्पायर अवार्ड हेतु लंबोदर नायक बाराडोली, उल्लास हेतु स्नेहा प्रधान 12 वीं केना, सामुदायिक सहभागिता हायर सेकंडरी स्कूल किसड़ी, स्मार्ट माता शुक्ला दास शास्त्रीनगर को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसके साथ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरायपाली धर्मेंद्र चौधरी ने शासकीय प्राथमिक शाला किसड़ी के सभी 91बच्चों और उच्च प्राथमिक शाला में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 9 बच्चों को स्कूली बैग प्रदान किया गया, साथ ही स्कूल को साउंड सिस्टम प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व प्राचार्य गण, सर्व संकुल समन्वय, सर्व प्रधान पाठक, सर्व शिक्षक,सर्व सहायक शिक्षक एवं आयोजक आर के भोई प्राचार्य, व्याख्याता गण पी के ग्वाल, एस एस पटेल,के के रथ,एम के साहू,के एस भोई,सी एल नायक,टी के बारीक,सी एस भोई,एम के चौधरी,बी एस भोई,सी आरिले,पी के भोई,पी के साहू,पी स्वाई, सुदेष्टा प्रधान,उर्मिला भोई,प्रतीक नायक,केशव ठाकुर,अजय आर्य,रविशंकर आचार्य,रूपधर कलेत,अनीश पंडा,स्वराज प्रधान,संजय कुमार पटेल,जगदीश लाल भोई,जगबंधु वैष्णव, सुंदरलाल डडसेना, पालक ,माताएं एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र कुमार नायक (व्याख्याता, हायर सेकंडरी केना) ने किया। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप एवं योगेश साहू ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *