अश्वनी अग्रवाल
लोरमी. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव लोरमी के दौरे पर रहे. उन्होंने मानस मंच में आयोजित नगर पंचायत के विशेष शिविर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक वितरित किया. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई.
साव ने दा से ज्यादा लोगों को केंद्र व राज्य सरकार के संचालित योजनाओं का फायदा लेने की अपील की. इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव सभी विभाग के स्टाल का निरीक्षण के साथ ही मंच से भांचा राम के अयोध्या धाम में 25 जनवरी के बाद लोगों से जाने की अपील करते हुए 22 जनवरी को लोरमी समेत पूरे प्रदेश को राममय बनाने की बात कही.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोरमी के विकास और तरक्की के लिए पैसा की कोई कमी नहीं होगी. हम सब मिलकर लोरमी क्षेत्र का विकास करेंगे. साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों से सरकार के तमाम योजनाओं का लाभ लेने की अपी
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175221
Total views : 8205028