अश्वनी अग्रवाल
लोरमी नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हमारे छत्तीसगढ़ के उप मुख्य मंत्री अरुण साव का आगमन हुआ इस छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला मुंगेली लोरमी के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी के नेतृव में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया साथ ही मोदी जी घोषणा के अनुरूप लोकसभा के चुनाव से पहले सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को प्रमुखता दूर करने तथा शिक्षको के स्थानीय समस्याओं निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।जिसमे प्रमुखता के साथ डाइट प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने ,प्रधान पाठको की लंबित भर्ती को शुरू करने ,संशोधन पीड़ित शिक्षको के वेतन भुगतान कार्यभार ग्रहण कराने, केंद्र के समान डी ए देने ,तथा शिक्षक सदन प्रदान करने हेतु मांग रखी ।जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जल्द निराकरण की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष अजय साहु ,सचिव नरेश दुबे , प्रेम जायसवाल ,सतीश राजपूत, रामानुज विश्वकर्मा नोहर यादव,राजेंद्र अनंत,सपनपटेल, भुवनेश्वर साहु आदि उपस्थित रहे।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175221
Total views : 8205028