वार्षिकोत्सव में केवि ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

19 दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में 35 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस बार था थीम था ‘पंचतंत्र’। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीआरएम प्रवीण पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं महिला कल्याण समिति, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दी।
कार्यक्रम की भव्यता स्वागत द्वार से ही नज़र आ रही थी। स्वागत द्वार को जंगल के गुफा के प्रतिरूप की तरह बनाया गया था।शेर, भालू, खरगोश अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। मंच पर अतिथियों को हरित पादप भेंट करके एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।

मनमोहक स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वन्य जीवों एवं प्रकृति की विविधरंगी संस्कृति की संक्षिप्त झाँकी प्रस्तुत की। गुजराती, पंथी लोकनृत्य के साथ कत्थक व भरतनाट्यम तथा हवाइयन की मनभावन प्रस्तुति दी। विक्रम बेताल नाटक की संदेशपरक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में ज्ञान, विज्ञान, योग एवं नृत्यकला का मनोहारी संगम नज़र आया। केन्द्रीय विद्यालय के बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थियों ने आरंभ से अंत तक दर्शकों को बाँधे रखा।

विद्यालय के चारों सदन- नभ, धरा, अग्नि व जलवायु सदन के मध्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों एवं चैंपियन सदन नभ सदन के विद्यार्थियों को अति विशिष्ट अतिथि श्रद्धा पाण्डेय ने अपने करकमलों से पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उन शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपने विषय मे सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम दिए हैं।

मुख्य अतिथि प्रवीण पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की शाम यादगार रहेगी। केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण का जो पावन संदेश दिया है, वह अनुकरणीय है। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से हम सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नवाचार का समावेश इसको अद्भुत बनाता है। विशिष्ट अतिथि श्रद्धा पाण्डेय ने कहा कि आज का हर एक कार्यक्रम अत्यंत प्रेरक व सराहनीय था। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में जैसे एक सुंदर उपवन की सृष्टि कर पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमेश कुर्रे ने वार्षिक प्रतिवेदन में बताया कि इस वर्ष केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर को पीएमश्री विद्यालय के रूप में उन्नत किया गया है। विद्यालय नवाचार एवं नूतन अन्वेषण को हमेशा प्रोत्साहन देता है। उन्होंने वर्ष भर में विद्यालय की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील पाण्डेय द्वारा एवं आभार प्रदर्शन लीला कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के संगीत शिक्षक लक्ष्मण कौशिक एवं अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *