वनविभाग छुरिया द्वारा की जो रही कार्रवाई से ,रेत माफियाओं में हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरो राजनांदगाव

राजनांदगाव :- छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ दुर्ग के संभाग उपाध्यक्ष हारुन मानिकपुरी ने बताया कि वनों से रेत तस्करी की आ रही लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए वन परिक्षेत्र बागनदी अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को अवैध रूप से वनों से रेत तस्करी करने वालों पर विशेष निगरानी करने की दिए हैं। साथ ही अपने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ग्रुप में रहकर रेत माफियाओं पर नजर रखकर क्षेत्र में हो रही अवैध रेत तस्करी पर मिलकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों को सहयोग करने की बात कही है। जिस पर सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने रात्रि गश्त कर विभाग के अधिकारी कर्मचारी के सहयोग से अवैध रेत तस्करी पर रोक लगने का भरोसा दिया है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ दुर्ग के संभाग उपाध्यक्ष हारुन मानिकपुरी ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है। और टीम दिन रात गश्त कर रही है। जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं हारुन मानिकपुरी ने ग्रामीणों से भी रेत तस्करी में सहयोग की अपेक्षा की है। ताकि अवैध रेत माफियाओं पर उचित कार्रवाई की जा सके। वन विभाग की टीम खास नवागांव,पिनकापार,मासूलजोब, घोघरे, गोपालपुर,भर्रीटोला,जैतगुंडरा,भेजराटोला, बजरंगपुर,पैरीटोला,बखरूटोला, छुरिया,कुमर्रा छुरिया सहित अन्य ग्रामों में विशेष निगरानी की जा रही जिससे जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment