राष्ट्रीय छटाई केंद्र बिलासपुर का लोकार्पण निदेशक डाक सेवा रायपुर के कर कमलों द्वारा संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र,ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर आज दिनांक 23.12.2024 को राष्ट्रीय छँटाई केंद्र बिलासपुर का उद्घाटन / लोकार्पण दिनेश कुमार मिस्त्री, निदेशक डाक सेवाएं रायपुर के कर कमलों से सम्पन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में डाक सेवा के सभी अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में महती भूमिका में आलोक गोमास्ता, सहायक निदेशक (डाक) , सरजीत सरकार अधीक्षक, रेल डाक सेवा रायपुर , विनय कुमार अधीक्षक, डाकघर बिलासपुर एवं रेल डाक सेवा बिलासपुर के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें |

निदेशक डाक सेवा ने बताया कि बिलासपुर में राष्ट्रीय छँटाई केंद्र के आरंभ हो जाने से अब आम जनता की डाक और तीव्र गति से अपने गंतव्य तक पँहुच पाएगी व भारत भर की समस्त डाक बिलासपुर संभाग,सरगुजा संभाग आदि नागरिकों को शीघ्र प्राप्त हो जावेगी, इससे डाक के आदान – प्रदान के ट्रांजिट समय में कमी आवेगी |इस केंद्र के प्रारंभ होने से डाक सेवा में आमूलचूल परिवर्तन होगा आम जनता को शक सेवा सुलभ होने पर वो अब पुनः डाक सेवा की ओर आकर्षित होंगे

बिलासपुर रेल जोन बहुत ही पुराना है उतना पुराना है रेल डाक विभाग इस विभाग की छवि आम जनमानस। में गरिमापूर्ण है
बिलासपुर की आम नागरिक इस सेवा को प्रभावी ढंग से आमजन हितार्थ करने के लिये रेल डाक विभाग एवं उत्तरदायी अधिकारियों की प्रसन्नता की है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *