रायपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, देखें VIDEO…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस के इनपुट पर दुर्ग आरपीएफ ने कार्रवाई की है। रायपुर पहुंचकर मुंबई क्राइम ब्रांच दुर्ग के लिए रवाना हो गई है। संदिग्ध का नाम आकाश बताया जा रहा है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में मुंबई से सफर कर रहा था। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है। संदिग्ध की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई है।

जुहू पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सैफ अली खान पर हमले मामले का एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है। जिसके बाद संदिग्ध की फोटो भेजी गई। उस समय ट्रेन गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशन के बीच में थी, लेकिन संदिग्ध को राजनांदगांव स्टेशन पर नहीं पकड़ा जा सका। इसके बाद  दुर्ग स्टेशन पर दो टीमों का गठन किया गया। ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर सामने के जनरल डिब्बा में संदिग्ध को निरीक्षक एसके सिन्हा, सिपाही श्रीराम मीणा और महिला सिपाही निर्मला ने पकड़ा। संदिग्ध की फोटो मुंबई पुलिस को भेजी गई, जिन्होंने पुष्टि की कि वही व्यक्ति है। संदिग्ध को आरपीएफ पोस्ट दुर्ग लाया गया, जहां वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस अधिकारियों से बातचीत करवाई गई।

 

दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया मुंबई पुलिस देर रात तक यहां पहुंच सकती है। संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। दुर्ग आरपीएफ ने संदिग्ध आरोपी को अपनी कस्टडी में रखा हुआ है। मुंबई पुलिस दुर्ग आ रही है। वही मामले की पूछताछ करेगी। ट्रेन दोपहर करीब 1:30 बजे दुर्ग पहुंची थी।संदिग्ध जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। एसके सिन्हा ने बताया कि संदेही की पहचान मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई। फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध  हमलावर है या नहीं इसकी पुष्टि मुंबई पुलिस करेगी। मुंबई पुलिस के अधिकारी आज शाम तक दुर्ग पहुंच सकते हैं। संदिग्ध ने अपने बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। अभिनेता के गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगहों पर चाकू से वार किया गया था। हमले के दौरान एक्टर की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंस गया था जिसे सर्जरी कर बाहर निकाला गया। फिलहाल सैफ अली खान का इलाज मुबंई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *