मोरारी बापू इस साल 24 फरवरी से 3 मार्च तक अयोध्या में राम कथा करेंगे। बापू ने यह भी बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मुझे 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया है। खास बात है कि बापू ने राम मंदिर निर्माण के लिए कुल 18.6 करोड़ रुपये की दानसेवा की है।कथावाचक मोरारी बापू अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण में सबसे बड़े दानसेवा के रूप में उभरे हैं। छह दशकों से भी अधिक समय से रामायण का प्रचार-प्रसार कर रहे बापू ने कुल 18.6 करोड़ रुपये की दानसेवा की है।
Author: Deepak Mittal









