देशभर में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर उत्साह का माहौल है. देश के हर प्रदेश, हर इलाके से कहीं न कहीं श्रीराम का संबंध रहा है. पौराणिक कथाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है. इसलिए वहां भी इस आयोजन को लेकर लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जा रही है.राम मंदिर उद्घाटन के दिन छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर सभी निजी, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी. प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घोषणा की जा चुकी है.
Author: Deepak Mittal








